14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रानी मुखर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, गम में डूबा पूरा बॉलीवुड

रानी मुखर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, गम में डूबा पूरा बॉलीवुड...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Oct 22, 2017

rani mukherjee

rani mukherjee

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी का निधन हो गया। रविवार सुबह 4 बजे उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। विले पार्ले में राम मुखर्जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है राम मुखर्जी लंबे समय से बीमार थे और हॉस्पिटल में भर्ती थे। रविवार सुबह 4 उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, राम मुखर्जी किस बीमारी का शिकार थे इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
बता दें कि राम मुखर्जी की पहचान एक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर के तौर पर भी की जाती है। राम मुखर्जी हिंदी सिनेमा के साथ बंगाली सिनेमा में भी काफी एक्टिव रहे हैं। उन्होंने हम हिंदुस्तानी और लीडर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था। इसके अलावा राम मुखर्जी ने रानी की पहली फिल्म ‘राजा की आएगी बरात’ को प्रोड्यूस किया था।

इसके अलारा राम ने कई फिल्मों का डायरेक्शन किया, जिनके नाम हैं।
-हम हिंदुस्तानी (1960)
- लीडर (1964)
- एक बार मुस्करा दो (1972)
- रक्ते लेखा (बंगाली, 1992)
- तोमार रक्ते अमार सोहाग (बंगाली, 1993)
- रक्त नदीर धारा (बंगाली, 1994)
- राम, 1964 में आई दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला स्टारर 'लीडर' के स्क्रीन राइटर भी थे।

राम मुखर्जी एक ऐसी शख्सियत थीं, जिनका बॉलीवुड इंडस्ट्री से अटूट रिश्ता रहा है। राम मुखर्जी ने हिन्दी और बंगाली सिनेमा में कई सारी फिल्मों का निर्माण किया था। राम मुखर्जी ने ही फिल्मालय स्टूडियोज की स्थापना की थी, जो कि मुंबई में स्थित है।

मिली जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर हास्पिटल से जुहू स्थित घर में लाया गया है, जहां उनके करीबी, रिश्तेदार अंतिम दर्शन करेंगे और उसके करीब दोपहर 3 बजे विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पवन हंस में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राम मुखर्जी का ताल्लुक मशहूर मुखर्जी-समर्थ फैमिली से है। राम मुखर्जी ने सिंगर कृष्णा मुखर्जी से शादी की। दोनों के दो बच्चे हुए रानी मुखर्जी और राजा मुखर्जी। उनके बेटे राजा एक्टर और डायरेक्टर हैं। रानी ने मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से शादी की है। उनकी एक बेटी आदिरा हैं।