23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपिका से पहले इन एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है रणवीर का नाम, फर्स्ट अफेयर 14 साल की उम्र में

रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 14 साल की उम्र में उन्हें पहला प्यार हुआ था।

2 min read
Google source verification
ranveer singh

ranveer singh

फिल्म जगत की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में शादी करने का ऐलान किया है। ये दोनों पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' से हुई। उसके बाद इस जोड़ी ने 'पद्मवात' और 'बाजीराव-मस्तानी' में साथ काम किया। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां भी बढ़ती गई। बताया जाता है कि रणवीर सिंह का दीपिका पादुकोण से पहले कई लड़कियों के साथ अफेयर रहा है। चर्चा है कि इसमें सोनाक्षी सिन्हा, परिणीती चोपड़ा और अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है।

फर्स्ट अफेयर 14 साल की उम्र में
रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 14 साल की उम्र में उन्हें पहला प्यार हुआ था। उसके बाद वो एक के बाद एक तीन लड़कियों के साथ अफेयर में आए थे। इसके बाद जब वह कॉलेज में आए तो उनका अफेयर हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल से था। कहा जाता है कि आहना और रणवीर एक दूसरे के काफी करीब थे। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।

अनुष्का शर्मा से जुड़ा नाम
रणवीर का नाम सबसे पहले अनुष्का शर्मा से जुड़ा, जो उनकी पहली अभिनेत्री थी। 'बैंड-बाजा-बारात' में डेब्यू करने वाले इन दोनों ने इसके बाद 'लेडी वर्सेज रिकी बहल' और 'दिल धड़कने दो' में एक साथ काम किया। इस दौरान ये दोनों ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन काफी करीब नजर आए। अनुष्का के बाद रणवीर का नाम सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा के साथ जुड़ा। परिणीती के साथ रणवीर सिंह ने 'किल दिल' और 'लेडी वर्सेज रिकी बहल' में काम किया है, जबकि सोनाक्षी सिन्हा के साथ रणवीर ने 'लूटेरा' मूवी में नजर आए।