15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खून-पसीने की कमाई से सपनों का महल बनवा रहे दीपिका-रणवीर, इतनी कीमत में तो खरीद लें 50 बंगला

क्या आप जानते हैं दीपिका-रणवीर ने हाल में अपने लिए मुंबई में एक नया बंगला खरीदा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 17 Nov 2018, 12:47 PM IST

Ranveer Singh and Deepika Padukone buy a new house worth Rs 50 crore

Ranveer Singh and Deepika Padukone buy a new house worth Rs 50 crore

बॅालीवुड स्टार्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस 14-15 नवंबर को शादी की। ये शादी इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से संपन्न हुई। शादी के बाद स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीरें पोस्ट की। अब जल्द ही दीपिका-रणवीर वापस भारत लौटने वाले हैं। क्या आप जानते हैं दीपिका-रणवीर ने हाल में अपने लिए मुंबई में एक नया बंगला खरीदा है।

इस बंगले की कीमत 50 करोड़ बताई जा रही है। मुंबई के जुहू में स्थित ये बंगला काफी आलीशान है। हालांकि बंगले के कुछ हिस्सों में अभी भी काम चल रहा है। फिलहाल दीपिका अपने ससुराल यानि रणवीर सिंह के परिवार के साथ उन्हीं के घर में रहेंगी।

दीपिका की एंगेजमेंट रिंग

दीपिका की डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है। आमतौर पर राउंड शेप डायमंड रिंग देखी जाती है। ये सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग बेशकीमती है। इसकी कीमत 1-2 करोड़ है।

वहीं दीपिका का मंगलसूत्र 20 लाख का बताया जा रहा है।