1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-पाकिस्तान के बीच माहौल गरम, रणवीर सिंह को बीच रास्ते से लौटना पड़ा वापस

कि पाकिस्तानी सेना को जवाब देते हुए भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान में फंस गए हैं। पूरे देश में उनकी सलामती के लिए दुआएं हो रही हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अभिनंदन के वापस लौटने की प्रार्थना की है।
2 min read
Google source verification
ranveer singh come back from mumbai airport because of high alert

ranveer singh come back from mumbai airport because of high alert

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना की और से की गई जवाबी कार्यवाही के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच माहौल गरम है। भारतीय सेना के एक्शन में आने से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान में पूरी तरह से हाई अलर्ट जारी है। दूसरी तरफ भारत में काफी कुछ नॉर्मल है। हालांकि पाकिस्तान की कायराना हमलों से बचने के लिए भारत में भी एहितियात बरता जा रहा है।

मीडिया र‍िपोर्ट के अनुसार रणवीर स‍िंह बुधवार रात मुंबई से द‍िल्ली एक मोबाइल कंपनी के प्रमोशन के लिए जाने वाले थे। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर प‍हुंचने के बाद एक्टर ने द‍िल्ली के ल‍िए फ्लाइट नहीं ली और वापस घर लौट आए। लास्ट मिनट में हुए बदलाव की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इसके पीछे की वजह भारत -पाकिस्तान के बीच तनाव को माना जा रहा है। दरअसल हाल में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है जिस वजह से मुंबई के सभी मेट्रो स्टेशन और दूसरी महत्वपूर्ण जगहों पर जांच बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना को जवाब देते हुए भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान में फंस गए हैं। पूरे देश में उनकी सलामती के लिए दुआएं हो रही हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अभिनंदन के वापस लौटने की प्रार्थना की है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग