वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी गली बॉय में देखने को मिली थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके अलावा, रणवीर जल्द ही फिल्म '83' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही, वह जयेशभाई जोरदार' में भी नजर आएंगे।