12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीडिया को देख अचानक लिखने- पढ़ने लगे रणवीर सिंह, लोग बोले- ‘अजीब पागल है’

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ये जहां भी जाते हैं कुछ ऐसा कर ही देते हैं कि सबकी निगाहें इनपर टिक जाती हैं। अब एक बार फिर इन्होंने मीडिया को देख कुछ ऐसा किया कि चर्चा में आ गए।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Jan 18, 2023

220.jpg

ranveer singh

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जहां भी जाते हैं लाइमलाइट बटोर ही लेते हैं। इन्हें लोगों की नजरों में आना बेहतर तरीके से आता है। अब एक बार फिर एक्टर ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया है जिससे वो चर्चा में आ गए हैं। एक्टर मीडिया को देखते ही अचानक पढ़ने लिखने लग गए हैं।

एक्टर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर यशराज स्टूडियो से जाते हुए दिख रहे हैं। हमेशा की तरह उन्हें देखते ही मीडिया उनकी गाड़ी को घेर लेती है।

मीडिया को देखते ही एक्टर अलग तरीके से रिएक्ट करने लगते हैं और अचानक पेन उठाते हैं और लिखने पढ़ने लगते हैं। एक्टर का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- मेकर्स ने बदली 'आदिपुरुष' की रिलजी डेट

इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हा हा गांभीर अभिनय करने की कोशिश कर रहे हैं हो सकता है कि दर्शक उन्हें गंभीरता से ले।

वहीं एक अन्य ने लिखा- काम कुछ है नहीं बस हाई है।

वहीं कुछ लोग उन्हें सुपरस्टार बता रहे हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें थी, लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है।

उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट ने काम किया है।

यह भी पढ़ें- भारत में इस दिन से शुरू होगी 'पठान' की एडवांस बुकिंग

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग