1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूड फोटोशूट के कितने पैसे मिले? फोटो सोशल मीडिया पर क्यों डाली ? ढाई घंटे की पूछताछ में मुंबई पुलिस ने Ranveer Singh से किए ऐसे सवाल

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने न्यूड फोटोशूट मामले पुलिस पूछताछ में काफी कुछ बातें खुलकर की। उन्होंने कहा कि 'मुझे लगा नहीं था कि मेरे ऐसा करने से...'। इतना ही नहीं पुलिस ने उनसे करीबन ढाई घंटे तक पूछताछ की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 31 Aug 2022, 11:04 AM IST

मुंबई पुलिस ने ढाई घंटे Ranveer Singh से की पूछताछ

मुंबई पुलिस ने ढाई घंटे Ranveer Singh से की पूछताछ

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने काफी समय पहले पैपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी, जिसके बाद उनकी खूब आलोचना भी हुई थी। इस मामले में मुंबई के एक NGO ने एक्टर के खिलाफ अश्लीलता कानून 67(A) के तहत केस दर्ज करवाया था। इसके बाद मुंबई पुलिस लगातर उनके पूछताछ के लिए समन जारी कर रही थी। पहली बात जब पुलिस एक्टर के आवास पर पहुंचे थे तब एक्टर शूटिंग के सिलसिले में विदेश यात्रा पर थे। उसके बाद दूसरी बात समन भेजने पर उन्होंने बयान देने के लिए थोड़ा समय मांगा था।

इसके बाद अब एक्टर को तीसरी बार समन भेजा गया और पुलिस ने उनसे पूछताछ की। खबरों की माने तो एक्टर इस मामले में 29 अगस्त को अपनी लीगल टीम के साथ मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन पहुंचे। जहां उनसे करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की गई। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह ने मीडिया से बचने के लिए सुबह का समय फिक्स किया था।

बताया जा रहा है कि ढाई घंटे की पूछताछ में पुलिस द्वारा रणवीर से 10 सवाल पूछे गए। साथ ही इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाते हुए रणवीर ने ये भी का कि 'उन्होंने इस फोटोशूट को सामान्य फोटोशूट की तरह लिया, उन्हें अंदाजा नहीं था कि इससे किसी की भावना को ठेस पहुंच सकती है'। रणवीर ने अपने बयान में कहा कि 'मैंने किसी को आहत करने के लिए ये तस्वीरें पोस्ट नहीं की'।

यह भी पढ़ें:Urfi Javed का 'संस्कारी रुप' देख चौंके फैंस, गणपति बप्पा की भक्ति में डूबी एक्ट्रेस


एक्टर से पूछे गए सवाल


सामने आ रही खबरों की माने तो रणवीर सिंह से पूछे गए सवाल में फोटोशूट करने वाली कंपनी के बारे में, उसके साथ कॉन्ट्रैक्ट के बारे में और शूट की लोकेशन के बारे में पूछा गया। ये हैं सवाल-

1. क्या रणवीर सिंह ने कॉन्ट्रैक्ट को पूरी तरह पढ़ा था?
2. एक्टर के न्यूड फोटोशूट का कॉन्ट्रेक्ट किस कंपनी के साथ था?
3. रणवीर का फोटोशूट कहां और कब हुआ था?
4. इस बोल्ड फोटोशूट के लिए रणवीर को कितने पैसे मिले थे?
5. क्या रणवीर को पता था कि उनकी न्यूड फोटोज की वजह से इतना विवाद हो सकता है?
6. रणवीर ने अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर क्यों और किस मकसद से पोस्ट किया था?
7. क्या रणवीर ने विवाद खड़ा होने के बाद उन फोटोज को सोशल मीडिया से डिलीट किया?
8. क्या रणवीर को इसका पता था कि उनकी न्यूड तस्वीरों से लोगों की भावना आहत हो सकती हैं?
9. क्या विवाद बढ़ने के बाद क्या उन्होंने इसको छापने वालों से बात की थी?
10. इस पूरे विवाद पर न्यूड फोटो पब्लिश करने वाली कंपनी का क्या कहना था?

यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में Ravi Kishan की ऐसी हरकत देख घबरा गए थे Khesari Lal Yadav!