इंडस्ट्री के लवेबल कपल्स में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं. दोनों ने साल 2018 में एक दूसरे को लंबे समय से डेट करने के बाद शादी कर ली थी, जिसके बाद से उनके फैंस अब दोनों के माता-पिता बनने का वेट कर रहे हैं. फिलहाल, दोनों कपल्स का इस बारे में क्या सोचना है ये साफ नहीं हो पाया. दोनों इन दिनों अपने-अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं. इसी बीच रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका को लेकर एक इच्छा जाहिर की है.