1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणवीर सिंह कर रहे फैमिली प्लानिंग, कहा- दीपिका की तरह चाहिए बेटी

रणवीर सिंह पहली बार क्विज शो 'द बिग पिक्चर' होस्ट करने जा रहे हैं। शो के पहले एपिसोड के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हे दीपिका की तरह एक बेटी चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 25 Nov 2021, 7:30 PM IST

ranveer-deepika

अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण( deepika padukone) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक है और यह कपल बॉलीवुड का सबसे लोकप्रिय और रोमांटिक कपल माना जाता है| वही इन दिनों बॉलीवुड के बाजीराव यानी कि अभिनेता रणवीर सिंह छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ‘द बिग पिक्चर’में बतौर होस्ट नजर आ रहे है और इस शो की शुरुआत हाल ही में बीते 16 अक्टूबर को हुई है| बता दे बेहद ही धमाकेदार अंदाज में रणवीर सिंह ने अपने टीवी शो के पहले दिन की शुरुआत की है और इस शो में रणवीर सिंह शो के कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आए है|

बता दें कि साल साल 2018 में बॉलीवुड के कई सितारों ने शादी कर अपना सिंगल स्टेटस खत्म कर लिया था उनमें से एक जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की भी आती हैं।

रणवीर सिंह ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर भी कई बातों का खुलासा किया है और साथ ही रणवीर सिंह ने फैमिली प्लानिंग को लेकर भी कुछ बातों का खुलासा किया है और अपने इस शो के दौरान रणवीर सिंह ने एक कंटेस्टेंट से कहा कि,” जैसा कि आप सब जानते हो की मेरी शादी हो चुकी है और अब 2-3 साल में हमारे बच्चे भी होंगे । रणवीर सिंह ने आगे कहा कि आपकी भाभी इतनी प्यारी बच्ची थी ना कि मैं रोज उनकी चाइल्डहुड तस्वीरें देखता हूं और कहता हूं कि एक ऐसी देदे मुझे बस मेरी पूरी लाइफ सेट हो जाएगी |बता दे रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की तरह ही एक क्यूट बेबी चाहते है और बच्चे के लिए रणवीर सिंह काफी ज्यादा एक्साइटेड भी है | तो वहीं जब दीपिका से फैमिली प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अभी बच्चे के लिए मेंटली तैयार नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे की जिम्मेदारी लेना एक बड़ा फैसला है।

यह भी पढ़ें-देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की विदेशी फिल्म The Matrix Resurrection सिनेमाघरों में इस दिन देगी दस्तक

आपको जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी बेहद ही बेहद ही ग्रैंड तरीके से संपन्न हुई थी और इस कपल ने सात समंदर पार इटली के केमो लेक पर बहुत ही आलीशान तरीके से शादी रचाई थी। वही शादी के कुछ वक्त के बाद ही दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी लेकिन ये खबरे महज एक अफवाह थी और अब देखना यह है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने फैन्स को खुशखबरी कब सुनाते हैं|

फिलहाल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही अपने-अपने काम में व्यस्त है और बात करें रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की दो रणबीर जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं जो कि दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी और इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे| इसके अलावा रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सर्कस में भी नजर आने वाले हैं |

यह भी पढ़ें-सलमान खान ने पिता सलीम खान को किया जन्मदिन विश, एक ही फ्रेम में नजर आया 'खान परिवार'