हनी सिंह आगे लिखते हैं कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में बीते 15 साल से काम कर रहा हूं। इस इंडस्ट्री से जुड़े कई म्यूजिशियन और आर्टिस्ट मेरे खास दोस्त हैं, सभी जानते हैं कि मेरा मेरी पत्नी के साथ कैसा रिलेशन है। शालिनी द्वारा मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप को मैं बेबुनियाद करार करता हूं, अब इससे ज्यादा इस मामले पर मैं कुछ और नहीं कह सकता। मामला कोर्ट में है और मुझे कानून पर पूरा विश्वास है, सबके सामने सच जल्दी आएगा। वहीं अपने फैंल से रिक्वेस्ट करते हुए हनी सिंह लिखते हैं कि मैं अपने फैंस से अपील करता हूं कि बिना पूरा सच जाने किसी नतीजे पर ना आए। मुझे पूरा विश्वास है की जल्द ही मुझे न्याय मिलेगा और सच्चाई की जीत होगी।