'पाकीजा' के प्रीमियर के फुटेज भी हासिल
एनएफएआई के अनुसार, कमाल अमरोही की मीना कुमारी स्टारर 'पाकीजा' के 18 मिनट के दुर्लभ फुटेज हासिल किए गए हैं। 16एमएम के ये फुटेज फिल्म की मेकिंग के हैं। 1972 में रिलीज इस फिल्म में मीना कुमारी के अलावा अशोक कुमार, राज कुमार, नादिरा, वीना और डीके सप्रू प्रमुख कलाकारों में शामिल थे। फिल्म की शूटिंग 1956 में शुरू हुई। बताया जाता है कि शूटिंग शुरू होने से लेकर रिलीज होने तक इसे 16 साल लगे। बता दें कि इस फिल्म के मुंबई के मराठा मंदिर हुए प्रीमियर के विजुअल भी प्राप्त किए गए हैं। 'पाकीजा' की रिलीज के कुछ हफ्तों बाद मीना कुमारी का 31 मार्च, 1972 में निधन हो गया था।