एक बार किसी कारण धर्मेंद्र ने मीना को जोरदार थप्पड़ मार दिया था जिससे वो बुरी तरह आहत हुई थीं। धर्मेंद्र धीरे-धीरे बुलंदियों पर पहुंच रहे थे और उन्होंने मीना कुमारी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। खबरों की मानें तो दोनों का अफेयर तीन साल तक चला था लेकिन मीना कुमारी धर्मेंद्र की बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर पाई। धर्मेंद्र से ब्रेकअप के बाद मीना कुमारी बेहद तन्हा हो गई थीं। उन्होंने शराब को अपना सहारा बना लिया था और इसी कारण उन्हें गंभीर बीमारी भी हुई। मीना कुमारी बहुत कम उम्र में 31 मार्च, 1972 को दुनिया को अलविदा कहकर चली गई थीं।