रश्मिका ने आगे लिखा, “मुझे ठीक होने में काफी समय लग सकता है। अब मैं अगले कुछ हफ्तों या महीनों के लिए 'हॉप मोड' में हूं या भगवान ही जाने, इसलिए लगता है कि मैं थामा, सिकंदर और कुबेर के लिए सेट पर वापस जाऊंगी।” रश्मिका मंदाना ने अपनी आने वाली फिल्मों सिकंदर, थामा और कुबेर के निर्देशकों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "मेरे निर्देशकों को देरी के लिए माफी है। मैं जल्द ही वापस आऊंगी, बस यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे पैर एक्शन के लिए फिट हैं या कम से कम कूदने के लिए फिट हैं। इस बीच अगर आपको मेरी जरूरत हो तो मैं कोने में एक हाइली एडवांस बन्नी हॉप वर्कआउट कर रही होंगी। हॉप हॉप हॉप।"