16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय और रेखा के इंटीमेट सीन के बाद रवीना का फूट पड़ा था गुस्सा, रेखा को दे डाली थी धमकी

अक्षय और रवीना के रिश्ते में रेखा की वजह से पड़ गई थी दरार
2 min read
Google source verification
akshay.jpeg

नई दिल्ली: एक वक्त था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक-दूसरे से काफी प्यार करते थे। फिल्म मोहरा के बाद तो जैसे सभी को ये पता चल गया था कि दोनों का अफेयर चल रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि अक्षय का नाम रेखा के साथ भी जुड़ने लगा था। कहा जाता है कि रेखा की वजह से ही अक्षय और रवीना के रिश्ते में दरार पड़ी थी। बात उन दिनों की है जब अक्षय फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में रेखा और अक्षय कुमार के अलावा रवीना भी लीड रोल में थीं।

अक्षय और रवीना के बीच सब ठीक चल रहा था लेकिन फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' के शूटिंग के दौरान दोनों के बीच इंटीमेट सीन रवीना को पसंद नहीं आया। दरअसल, रवीना ये नहीं जानतीं थी कि अक्षय उनके साथ रिलेशन में होते हुए भी रेखा के साथ खुलकर इंटीमेट सीन करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय और रेखा एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए।

खबरों के मुताबिक, अक्षय के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने के लिए रेखा अपने घर से खाना लाती थीं और अक्षय के साथ खाती थीं। रेखा की ये हरकत रवीना को पसंद नहीं आई। जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो उन्होंने रेखा को चेतावनी दे डाली। एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा था-अक्षय कभी रेखा के पीछे नहीं पड़े और वो सिर्फ फिल्म की वजह से उन्हें बर्दाश्त कर रहे थे। वो उनके लिए खाने का डब्बा घर से लेकर आती थीं ।'

इसके अलावा रवीना ने बिना रेखा का नाम लिया उनपर निशाना साधते हुए कहा था कि जब किसी एक्ट्रेस को पता है कि हम दोनों साथ में हैं तो वो अक्षय से इतनी नजदीकियां क्यों बढ़ा रही हैं । मैं उन्हें हद में रहने के लिए कह सकती हूं, लेकिन मेरे ख्याल से अक्षय जानते हैं कि उन्हें कैसे हैंडल करना है ।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग