रवीना टंडन ने 80 और 90 के दशक में अपना कमाल दिखाया है। उन्होंने लगभग हर बड़े और पॉपुलर स्टार के साथ स्क्रीन शेयर की है। एक वक्त था जब डायरेक्टर्स उनको अपनी फिल्म में लेने के लिए परेशान रहते थे, लेकिन उन्होंने न जाने कितनी फिल्मों को न किया है। वैसे तो इंडस्ट्री में ऐसे कई किस्से सुनने को मिले हैं जहां एक्टर्स का उनके को-एक्टर्स के साथ कुछ विवाद हुआ हो। इंडस्ट्री में ये बड़ी ही आम बात है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रवीना टंडन और दबंग खान यानि कि सलमान खान का नाम भी शामिल है।