रेखा ने बेशक तीन फिल्में साइन की हों, लेकिन उनका सबसे ज्यादा ध्यान फिल्म सिलसिला की शूटिंग पर था। बिजी शेड्यूल के चलते रेखा ने जैसे-तैसे फिल्म दासी की शूटिंग को पूरा कर लिया, लेकिन आखिर में वह फिल्म लॉकेट के लिए समय ना निकाल पाईं। आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि फिल्म दासी की शूटिंग पूरी होने में लगभग 5 साल लग गए। जिसकी वजह रेखा के पास कम समय होना था। यह फिल्म 1986 में रिलीज़ की गई।