70 से लेकर 80 दशक तक बॉलीवुड में कई जोड़ियों ने राज किया है, जिनकी जोड़ी को बड़े पर्दे से लेकर रियल लाइफ कर काफी पसंद किया जाता था. उन्हीं में से एक खूबसूरत रेखा (Rekha) और महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की हुआ करती थी. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया. लोग दोनों की जोड़ी के बेहद दीवाने थे. बताया जाता है कि रेखा और अमिताभ उस दौर में एक दूसरे को बेहद पसंद भी किया करते थे, बल्कि रेखा तो महानायक को बेहद चाहती थीं, लेकिन दोनों की लव स्टोरी कभी आंखों से जुबां तक नहीं पहुंच पाईं.