
Rekha-Jaya Bachchan was not First Choice For Silsila Movie
नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन स्टारर फिल्म सिलसिला साल 1982 में बनी थी। फिल्म बॉक्स पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन सालों बाद भी ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में अमिताभ, रेखा और जया के साथ-साथ एक्टर ऋषि कपूर भी थे, लेकिन आज भी इन तीनों की जोड़ी को याद किया जाता है। जहां सिलसिला में अमिताभ, रेखा और जया को काफी पसंद किया गया था। वहीं फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा रेखा और जया की जगह किन्हीं और अभिनेत्रियों को कास्ट करना चाहते थे। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस नीतू कपूर ने किया।
फिल्म 'सिलसिला' को लेकर नीतू कपूर ने किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस नीतू कपूर टीवी के रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टप 4' के सेट पर आई थीं। जहां उन्होंने इंडस्ट्री स जुड़े कई किस्से सबके साथ शेयर किए। पुराने किस्सों को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने फिल्म सिलसिला को लेकर भी कुछ अनसुनी बातें बताई। नीतू कपूर ने बताया कि फिल्म सिलसिला के लिए रेखा से अपने उन्हें ये रोल ऑफर किया गया था। इस रोल के लिए यश चोपड़ा उनसे मिलने आए थे और रोल के बारें में बताया।
शादी की वजह से मना किया रोल करने से
नीतू कपूर ने रोल को करने से मना कर दिया। जिसका कारण उनकी शादी थी। नीतू कपूर ने बताया कि उन्होंने यश चोपड़ा को कहा कि जल्द ही उनकी शादी होने वाली है और वो ऐसी फिल्में नहीं कर सकती हैं। नीतू कपूर ने अपनी सगाई तक अंगूठी यश चोपड़ा को दिखाई थी। वहीं यश चोपड़ा दिल से चाहते थे कि वो उनकी फिल्म में काम कर लें। लाख कोशिश के बाद भी नीतू कपूर फिल्म नहीं कर पाईं।
यश चोपड़ा की पहली पसंद थी ये दो अभिनेत्रियां
वहीं शो में नीतू कपूर ने भी ये भी बताया कि यश चोपड़ा की दूसरी पसंद परवीन बॉबी थी। परवीन उस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं। वैसे आपको बता दें कहा ये भी जाता है कि नीतू कपूर के माना करने के बाद एक्ट्रेस परवीन बॉबी और स्मिता पाटिल को फिल्म सिलसिला के लिए साइन कर लिया गया था। वहीं अमिताभ फिल्म में खुद के साथ जया बच्चन और रेखा को देखना चाहते थे। जब उन्होंने यश चोपड़ा को ये सुझाव दिया तो वो भी मान गए।
आखिरी बार नज़र आए रेखा-अमिताभ साथ में
फिल्म 'सिलसिला' की कहानी के बात करें तो फिल्म में रेखा ने अमिताभ बच्चन की प्रेमिका का भूमिका निभाई थी। वहीं जया बच्चन उनकी पत्नी के रोल में दिखाई दी थीं। फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग्स तक खूब पसंद किए थे। इस फिल्म के बाद रेखा और अमिताभ फिर कभी साथ नहीं दिखाई दिए। जिसकी वजह जया बच्चन को बताया जाता है।
Published on:
28 Jun 2021 07:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
