
Rekha Touch Hema Malini Feet Saw Her Bonding
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में एक्ट्रेस हेमा मालिनी और रेखा एवरग्रीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। दोनों ही अपने जमाने की सबसे खूबसूरत और मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। वहीं इडस्ट्री में वैसे तो हीरोइन के बीच कम ही दोस्ती देखने को मिलती है, लेकिन रेखा और हेमा मालिनी सालों से काफी अच्छे दोस्त हैं। रेखा हेमा की काफी इज्जत भी करती हैं। एक बार पार्टी में रेखा को हेमा मालिनी के पैर छूते हुए देखा गया था। जिसने सबको चौंकाया दिया था।
पैर छूकर लिया रेखा ने हेमा से आशीर्वाद
दरअसल, ये बात साल 2019 की है। एक्ट्रेस ने इसी साल अपना 70वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। हेमा के बर्थडे पार्टी में इंडस्ट्री में कई कलाकार देखने को मिले। इस बीच जैसे ही पार्टी में रेखा पहुंची उन्हें देख हेमा बहुत खुश हुईं और जोर से चिल्लाने लगी। रेखा भी चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुान लिए हेमा के पास आईं और उन्हें गले से लगा दिया। इस दौरान रेखा ने हेमा के पैरों के आगे झुकी हैं और छूकर आशीर्वाद लिया।
हेमा मालिनी की करती हैं रेखा खूब इज्जत
रेखा हेमा मालिनी का बहुत सम्मान करती हैं क्योंकि वो उनसे करीबन 6 साल बड़ी हैं। साथ ही दोनों के बीच बॉन्डिंग भी काफी तगड़ी है। हेमा और रेखा को साथ देख फैंस भी काफी खुश हो जाते हैं। दोनों की दोस्ती की इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाता है। आपको बता दें हेमा ने एक्टर धर्मेंद्र से शादी की है। वहीं एक वक्त में रेखा संग अमिताभ बच्चन जुड़ा था। धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन भी गहरे दोस्त हैं।
रेखा-हेमा मालिनी को करती है काफी सपोर्ट
आपको बता दें रेखा और हेमा बड़े पर्दे पर भी साथ में काम कर चुकी हैं। दोनों ने फिल्म 'अपने-अपने', 'जान हथेली पे', 'कहते हैं मुझको राजा' जैसी फिल्मों में साथ में काम किया। वहीं हेमा ने इडंस्ट्री से दूरी बनाई और फिर राजनीति का हिस्सा बन गईं। जिसमें रेखा ने हेमा को पूरा सपोर्ट किया। साल 2016 में रेखा ने हेमा मालिनी के संसदीय क्षेत्र मथुरा में एक गर्ल्स कॉलेज के लिए 35 लाख रुपए का दान दिए हुए।
Published on:
02 Jul 2021 11:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
