उनकी जोड़ी उस दौर के सभी बडे़ एक्टर्स के साथ जमती थी. उन्हीं में से एक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी हुआ करते थे. दोनों के रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक के किस्सें लोगों के बीच आज भी काफी मशहूर है, लेकिन बेहद ही लोग इस बात को जानते हैं कि रेखा कभी भी एक्ट्रेस बनना नहीं चाहती थी, लेकिन उनको अपनी मां की जिद्द के आगे झुकना पड़ा. ये बात खुद रेखा ने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान बताई थी, जिसकी वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.