1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साथी कैदी सुधा भारद्वाज का चौकाने वाला खुलासा, जेल में दूसरे कैदियों की डिमांड पर डांस करती थीं रिया चक्रवर्ती

साल 2020 में आई दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया था। एक्टर के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें काफी बढ़ गई थीं। सुशांत सिंह राजपूत निधन के केस में ड्रग्स एंगल को लेकर रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार भी किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 19 Oct 2022, 2:05 PM IST

rhea chakraborty danced in jail when inmates demand

rhea chakraborty danced in jail when inmates demand

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को काफी मुश्किल भरे दौर से गुजरना पड़ा था। उन्हें और उनके भाई को इस मामले से जुड़े ड्रग्स केस में कुछ वक्त तक जेल में समय बिताना पड़ा था। हालांकि कुछ दिनों बाद वह बाहर आ गई थीं। अब इस बीच ह्यूमन राइट्स वकील सुधा भारद्वाज ने एक्ट्रेस को लेकर कई बातों का खुलासा किया है।

सुधा भारद्वाज भीमा कोरेगांव केस में जेल में थी। उन्हें एक साल की सजा के बाद पिछले साल दिसंबर में रिहाई मिली है। अब हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान सुधा ने रिया को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं।

सुधा भारद्वाज ने कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत की बातें मीडिया में चल रही थीं, वहां लोग कहते थे कि वह पागल था। उस वक्त हम कहते थे कि रिया को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।’ हम इससे बहुत नाखुश थे। इसलिए, मुझे इस बात की खुशी हुई थी कि उन्हें मुख्य बैरक में नहीं लाया गया था। ’

यह भी पढ़ें- जया बच्चन के भड़कने पर ठनका उर्फी जावेद का माथा

सुधा ने आगे कहा कि 'उन्हें स्पेशल सेल में रखा गया था। मुझे लगता है कि उन्हें इसलिए वहां रखा गया था ताकि वह टीवी न देखें, क्योंकि लोग उस टीवी को चालू रखेंगे। हर समय उनके मामले के बारे में सुनते थे जोकि परेशान करने वाला होता था।'

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उनके लिए यह जरूर कहना चाहूंगी कि उन्हें इस तरह की स्थिति में डाल दिया गया था। हालांकि उन्होंने इसे बहुत ही हिम्मत से लिया और वह अन्य कैदियों के साथ बहुत दोस्ताना तरीके से रहती थीं। वह बच्चों के साथ बहुत मिलनसार थीं। पहले दिन हर कोई कहे जा रहा था कि रिया कहां है? लेकिन वो शांति से रहती थीं। ’

सुधा ने कहा कि ‘आप जानते हैं कि लोग कैसे होते हैं, लेकिन वह कभी इस बारे में बात नहीं करेगी और जब वह जाने वाली थीं, तो उनके बैंक अकाउंट में कुछ ही पैसे बचे थे, इसलिए उसने सभी बैरकों के लिए मिठाई देने के लिए कहा। सभी कैदी उसे अलविदा कहने के लिए नीचे आए फिर, सभी ने कहा कि रिया, एक डांस, एक डांस। उन्होंने कैदियों की बात का सम्मान करते हुए उन सभी के साथ डांस किया।’


रिया ने जाते वक्त यह भी कहा था कि वह यहां से कुछ यादें लेकर जा रही हैं कि कैसे यहां लोग रहते थे। सुशांत सिंह राजपूत की जून 2020 में मौत हो गई थी। वह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे। सुशांत की मौत के बाद एक्टर के पिता ने पुलिस में रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें उन्होंने रिया पर सुशांत राजपूत को सुसाइड के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के माथे पर निशान देखकर घबराए फैंस