20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / इस कारण मुंबई की सड़कों पर भटकते दिखे Rhea Chakraborty के माता-पिता?

इस कारण मुंबई की सड़कों पर भटकते दिखे Rhea Chakraborty के माता-पिता?

सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर लगे थे कई आरोप एक महीने जेल में बिताने के बाद मिली थी जमानत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 31 Dec 2020, 11:13 AM IST

rhea_chakraborty_1.jpg

Rhea Chakraborty

नई दिल्ली: साल 2020 वैसे तो किसी के लिए भी अच्छा नहीं रहा। कोरोना महामारी ने लाखों लोगों की जान ले ली। लेकिन ये साल बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए कुछ ज्यादा ही ट्रॉमा भरा रहा। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती चारों तरफ से विवादों से घिर गई थीं। उनपर सुशांत की मौत में शामिल होने जैसे कई आरोप लगे थे। जिससे उन्हें और उनके परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

Sonu Sood ने किया फिल्म इंडस्ट्री का बचाव, कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कही ये बात!

एक महीने जेल में रहीं

ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। वह एक महीने तक जेल में रही थी। जिसके बाद उन्हें जमानत मिली। लेकिन जमानत मिलने के बाद भी रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि लगातार ट्रोलिंग और घर के बाहर मीडिया के जमावड़े के कारण उनका परिवार परेशान हो चुका है। ऐसे में वह नए घर की तलाश कर रहे हैं। घर ढूंढने के लिए रिया का परिवार इधर से उधर भटक रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रिया चक्रवर्ती के माता-पिता खार में घर ढूंढते नजर आए हैं। वीडियो शेयर कर ये बताया गया कि रिया के माता-पिता नए घर की तलाश कर रहे हैं।

80 के दशक की वो पांच फेमस अभिनेत्रियां जो लोगों के दिलों पर करती थीं राज, बुढ़ापे में अब दिखतीं हैं कुछ ऐसी

पैपराजी का लगा तांता

इससे पहले जब ड्रग्स केस की जांच चल रही थी तो रिया ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उनकी बिल्डिंग के नीचे पैपाराजी का झुंड लगा हुआ था। उनके पिता को पैपराजी ने पूरी तरह घेर लिया था। जिसके बाद रिया ने मुंबई पुलिस से प्रोटेक्शन की मांग भी की थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसी कारण रिया का परिवार नया घर तलाश रहा है।