एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से ही एक्ट्रेस और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की परेशानियां काफी बढ़ चुकी हैं. एक्ट्रेस लगातार निशाने पर बनी हुई हैं. कुछ समय के लिए रिया को राहत मिल गई थी, लेकिन एक बार फिर NCB का शिकंजा उन कसता नजर आ रहा है. हाल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स केस में चार्ज ड्राफ्ट किया है, जिसमें रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) समेत 32 और आरोपियों पर ड्रग्स सप्लाई करने का आरोल लगाया गया है.