वहीं, पुरुषों की लिस्ट में टॉप 10 में पहले स्थान पर सुशांत सिंह राजपूत रहे। वहीं, विजय देवरकोंडा, आदित्य रॉय कपूर, विक्की कौशल, दलकीर सलमान, विराट कोहली, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, गुरफतेह सिंह पीरजादा, सिद्धार्थ मल्होत्राल का नाम शामिल है। बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। उनका शव मुंबई में स्थित उनके फ्लैट में मिला था। CBI, NCB और ED उनकी मौत से जुड़े अलग-अलग एंगल्स पर जांच कर रही हैं। इस महीने की 14 तारीख को उनकी पहली बरसी है।