1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंगना की फिल्म ‘पंगा’ में हुई इस हसीन अदाकारा की एंट्री, अब कबड्डी खेल में होगी बराबर की टक्कर…

इस फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी बनाने वाली हैं। उन्होंने पिछले दिनों इस फिल्म की घोषणा की थी। तभी से लगातार फिल्म पर चर्चाएं चल रही हैं। फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले सामने आया था जिसमें जिसमें फिल्म की कास्ट के साथ ही उनकी फैमिली की तस्वीरें थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 9 Sep 2018, 9:16 AM IST

richa chaddha in kangana ranaut upcoming movie panga

richa chaddha in kangana ranaut upcoming movie panga

बॅालीवुड इंडस्ट्री की दो दमदार एक्ट्रेसेस अब एकसाथ काम करती दिखाई देंगी। हम बात कर रहे हैं कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा की। दोनों अदाकाराएं फिल्म 'पंगा' में साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना नेशनल लेवल कबड्डी प्लेयर के किरदार में नजर आने वाली हैं। साथ ही उनका साथ देने के लिए 'फुकरे', 'मसान' और 'गैंग्स आॅफ वसेपुर' जैसी कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग कर चुकीं ऋचा चड्ढा भी दिखाई देंगी। खबरों की मानें तो ऋचा को भी बोर्ड में शामिल किया गया है।

इस फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी बनाने वाली हैं। उन्होंने पिछले दिनों इस फिल्म की घोषणा की थी। तभी से लगातार फिल्म पर चर्चाएं चल रही हैं। फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले सामने आया था जिसमें जिसमें फिल्म की कास्ट के साथ ही उनकी फैमिली की तस्वीरें थी। दरअसल, ये फिल्म ऐसे परिवार की ही कहानी बयां करने जा रहा है जो कठिनाईयों का सामना करते हुए अपना सपना पूरा करता है।

गौरतलब है कि इससे पहले अश्विनी तिवारी अय्यर 'निल बटे सन्नाटा' और 'बरेली की बर्फी' जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। कंगना और ऋचा के अलावा फिल्म में दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता और जस्सी गिल भी अहम किरदार में नजर आएंगे। कंगना और ऋचा चड्ढा को एक साथ पर्दे पर देखना शानदार अनुभव होने जा रहा है।

बता दें पिछले दिनों अश्विनी अय्यर तिवारी ने फिल्म का टाइटल अनाउंस करते हुए पोस्ट जारी किया था। उन्होंने इसमें लिखा था, 'मैं रिस्क ले सकती हूं और अपने पैशन को फॉलो कर सकती हूं, क्योंकि वह हर दिन मेरे पक्ष में रहे।'

No data to display.

क्या आप जानते हैं अश्विनी 'दगंल' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके नितेश तिवारी की पत्नी हैं। इसके अलावा अगर ऋचा चड्ढा की बात करें तो वह इन दिनों 'शकीला' की बायोपिक में व्यस्त हैं। वहीं कंगना जल्द ही फिल्म 'मणकर्णिका' में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: छुट्टियों से वापस लौटे क्यूट तैमूर और इनाया, मॅाम सोहा और करीना संग यूं दिया पोज...