26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ‘गलवान’ पर ऋचा चड्ढा के ट्वीट से मचा बवाल तो माफी मांगी

‘गलवान’ पर ऋचा चड्ढा के ट्वीट से मचा बवाल तो माफी मांगी

ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्हें इनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। एक बार फिर ये अपने बयान को लेकर लोगों के निशाने पर आ गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 24 Nov 2022, 1:29 PM IST

richa chadha

richa chadha

ऋचा चड्ढा के एक ट्विट के साथ सोशल मीडिया पर फिर से बायकॉट बॉलीवुड की आंधी चल पड़ी है। दरअसल उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना PoK को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को लेकर ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया था, जिसे लेकर अब वो फंसती हुई नजर आ रही हैं।

हाल ही में ऋचा चड्ढा ने सेना को लेकर जो ट्वीट किया है उसे लेकर अब उन पर सेना का अपमान करने के आरोप लग रहा है। हालांकि ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद ऋचा ने माफी भी मांग ली है।

ऋचा ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान को कोट करते हुए ट्विटर पर लिखा गलवान हाय कह रहा है। इसके बाद भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा है अपमानजनक ट्वीट। इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए। हमारे सशस्त्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें- श्रद्धा की चिट्ठी पढ़ दहला कंगना रनौत का दिल

इतना ही नहीं मनजिंदर सिंह ने एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऋचा चड्ढा को 'थर्ड ग्रेड' की एक्ट्रेस बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा है, 'ऋचा चड्ढा जैसी थर्ड ग्रेड बॉलीवुड अदाकारा ओछे पब्लिसिटी स्टंट के लिये भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं। उनके इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है। मैं मुंबई पुलिस से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं।'

इसके बाद क्या था सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बायकॉट करने को लेकर मांग उठने लगी। लोग उन्हें खरी कोटी सुनाने लगे। बवाल बढ़ता देख एक्ट्रेस ने ट्वीट डिलीट कर दिया और माफी भी मांग ली।

ऋचा ने अब अपना ट्विटर अकाउंट भी लॉक कर लिया है।

बता दें कि भारत-चीन के बीच 2020 में गलवान में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारत और चीन के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए थे।

यह भी पढ़ें- विक्रम गोखले के निधन की अफवाह फैलते ही बॉलीवुड में हड़कंप