1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रामायण’ से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं Richa Puwar, गवाएं 12 लाख 50 हजार रुपये

कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) के शुक्रवार वाले एपिसोड में ऋचा पुवार (Richa Puwar) से 'रामायण' से जुड़ा ये सवाल पूछा गया था, जिसका जवाब नहीं दे पाईं थी ऋचा और उनको 12 लाख 50 हजार रुपये गवाने पड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 21 Aug 2022, 2:13 PM IST

'रामायण' से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं Richa Puwar

'रामायण' से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं Richa Puwar

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' (Kaun Banega Crorepati 14) इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शो में अब तक काफी लोग करोड़ों रुपये जीत कर जा चुके हैं। साथ ही कई सेलेब्स को भी शो में खेलते देखा गया है। हाल के शुक्रवार वाले एपिसोड में गुजरात की रहने वाली ऋचा पुवार (Richa Puwar) हॉट सीट पर पहुंचीं थी। शा में ऋचा पुवार अपने ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आई थीं। शो में उन्होंने लाखों रुपये जीते, लेकिन एक सवाल ने उनको हार दिया, जो 'वाल्मीकि रामायण' से जुड़ा था।

शो के दौरान ऋचा पुवार ने 12 सवालों का सही जवाब देकर 6 लाख 40 हजार रुपये जीते। इसके बाद जो सवाल उनसे पूछा गया था वो 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए था। ऋचा पुवार से 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए जो सवाल पूछा गया था वो था 'इनमें से क्या वाल्मीकि रामायण के एक काण्ड का नाम नहीं है?', जिसके ऑपशन थे - 'पहला - सुंदर काण्ड', 'दूसरा - वनवास काण्ड', 'तीसरा - युद्ध काण्ड' और 'चौथा - किष्किंधा काण्ड', लेकिन ऋचा पुवार इस सवाल का सही जवाब देने में असलफ हीं और उन्होंने 12 लाख 50 हजार रुपये की राशी गवा दीं। इस सवाल का सही जवाब है B - 'वनवास काण्ड'।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को लेकर Vicky Kaushal के पिता ने दिया बड़ा बयान, बोले - 'बॉलीवुड को सीखना चाहिए...'


केबीसी 14 (KBC 14) के हॉट सीट पर पूछे गए इस सवाल का जवाब ने दे पाने पर वे कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी इसलिए उन्होंने गेम को क्विट करने का फैसला लिया। गेम क्विट करने के बाद ऋचा ने 6 लाख 40 हजार रुपये की राशी अपने नाम की। बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति के 14वें' सीजन में एक नई चीज को शामिल किया गया है। अगर आप सोमवार से गुरुवार तक घर बैठकर केबीसी प्ले अलॉइन खेलते हैं तो आप शुक्रवार को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर भी आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:‘कितने मूर्ख लोग हैं...’, ‘दोबारा’ के कलेक्शन और रिव्यू पर भड़कीं Taapsee Pannu