नई दिल्लीPublished: May 02, 2021 01:48:12 pm
Shweta Dhobhal
बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी किताब 'खुल्लम खुल्ला' में अपनी पत्नी नीतू कपूर को लेकर एक बात कही है। जिसमें उन्होंने बताया कैसे वह अपने डूबते करियर का जिम्मेदार नीतू को मानते थे।
नई दिल्ली। कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना-माना खानदान है। कपूर खानदान को हिंदी सिनेमा जगत में बेहतरीन योगदान के लिए भी जाना जाता है। बीते कुछ समय से कपूर खानदान काफी परेशानियों से गुज़र रहा है। जहां बीते साल 30 अप्रैल को एक्टर ऋषि कपूर का देहांत हो गया था। वहीं कुछ समय बाद उनके भाई राजीव कपूर का भी निधन हो गया। जिसके बाद से एक्टर रणधीर कपूर परिवार में अकेले ही रह गए। वहीं कुछ समय पहले ही रणधीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसकी वजह से वह कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।