scriptजब इन दो एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर का उड़ाया था मजाक, गुस्साए ऋषि कपूर ने याद दिला दी थी औकात | Rishi Kapoor Slammed Deepika Padukone Sonam Kapoor for Ranbir Kapoor | Patrika News

जब इन दो एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर का उड़ाया था मजाक, गुस्साए ऋषि कपूर ने याद दिला दी थी औकात

locationनई दिल्लीPublished: Sep 29, 2021 04:08:02 pm

Submitted by:

Archana Pandey

ऋषि कपूर जितना अपनी एक्टिंग के लिए फेमस थे, उतने ही अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते थे। एक बार तो उन्होंने गुस्से में बॉलीवुड इन दो एक्ट्रेस को उनकी क्लास और औकात याद दिला दी थी, जिसे सुनकर दोनों शॉक्ड रह गईं थी।

Rishi Kapoor Slammed Deepika Padukone Sonam Kapoor for Ranbir Kapoor

Rishi Kapoor and Ranbir Kapoor

नई दिल्ली। When Rishi Kapoor Slammed Deepika Padukone and Sonam Kapoor: ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) जितना अपनी एक्टिंग के लिए फेमस थे, उतने ही अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते थे। कई बार उन्होंने अपने बेबाक बयान देकर मीडिया की सुर्खियां बटोरी थीं। एक बार तो उन्होंने अपने गुस्से में बॉलीवुड इन दो एक्ट्रेस को उनकी औकात याद दिला दी थी, जिसे सुनकर दोनों शॉक्ड रह गईं थी। आइये जानते हैं इस किस्से के बारे में।
dipeeka_sonam4.jpg
दरअसल ये बात 2010 की है। जब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) दोनों ही करन जौहर के टॉक शो में साथ पहुंची थीं। शो में करन जौहर ने दीपिका से पूछा था, आप रणबीर कपूर को गिफ्ट में क्या देना चाहेंगी? दीपिका ने कहा था कि मैं रणबीर को एक कॉन्डम का पैकेट गिफ्ट में देना चाहूंगी। क्योंकि वह इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं। साथ ही दीपिका ने ये भी कहा था कि रणबीर को किसी कॉन्डम कंपनी का ऐड करना चाहिए।
dipeeka_sonam.jpg
वहीं, शो में सोनम ने रणबीर के लिए कहा था कि वह एक अच्छे दोस्त हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि वह एक अच्छे ब्वॉयफ्रेंड भी हैं या नहीं। मैं रणबीर को काफी समय से जानती हूं लेकिन एक दोस्त के तौर पर, मेरा मतलब है कि दीपिका इतने समय तक उनके साथ बहुत अच्छे तरीके से रही हैं।
यह भी पढ़ें

जब अपने लाडले बेटे रणबीर कपूर के लिए इस निर्देशक की मां के पैरों में गिर गए थे ऋषि कपूर

dipeeka_sonam2.jpg
अपने बेटे रणबीर के लिए इन दोनों एक्ट्रेस की ये बात सुनकर ऋषि कपूर भड़क गए थे। इस बात पर ऋषि कपूर ने इंटरव्यू में कहा था कि ये बातें दोनों की क्लास को दर्शाती हैं। इन बातों से अच्छा है कि दोनों को अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए।
dipeeka_sonam1.jpg
ऋषि ने ये भी कहा था कि दोनों को शो में इनके पिता की उपलब्धियों के कारण बुलाया गया था, क्योंकि अभी तक दोनों ने कुछ भी नहीं किया है। इसके अलावा ऋषि कपूर ने दीपिका और सोनम को सख्त लहजे में सलाह भी दी थी। उन्होंने कहा था कि किसी को नीचा दिखाने से अच्छा है अपने करियर में मेहनत करें और नाम कमाए।
ranbir_sonam.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो