फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, आमिर बशीर, तोता रॉय चौधरी, चूर्णी गांगुली, क्षिति जोग और अंजलि आनंद अहम भूमिका में हैं। करण जौहर ने अपनी आखिरी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (2016) के सात साल बाद इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में सारा अली खान और अनन्या पांडे की भी स्पेशल अपीयरेंस है। यह फिल्म एक कपल, रणवीर सिंह और आलिया की कहानी है जो अलग-अलग बैकग्राउंड और कल्चर से आते हैं और एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं।