Tejasswi Prakash Marathi Film: टीवी की 'नागिन' और बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) जल्द ही मराठी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि तेजस्वी प्रकाश रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आने वाली हैं। तेजस्वी प्रकाश रोहित शेट्टी की मराठी फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। मजे की बात है फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का नाम है 'स्कूल कॉल आणि लाइफ' (School College Ani Life)। फिल्म में स्कूल के बच्चों और फिर जवानी के दिनों में कॉलेज के स्टूडेंट्स की कहानी होगी।