scriptअजय देवगन और रोहित शेट्टी जल्द लाएंगे ‘गोलमाल 5’, लॉकडाउन के बाद शुरू होगा काम! | rohit shetty wants to work on golmaal 5 with ajay devgn soon | Patrika News

अजय देवगन और रोहित शेट्टी जल्द लाएंगे ‘गोलमाल 5’, लॉकडाउन के बाद शुरू होगा काम!

locationमुंबईPublished: May 28, 2020 11:16:43 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

रोहित ‘गोलमाल’ सीरीज की अगली फिल्म पर जल्द काम शुरू करने का मना बना रहे है।

rohit shetty ajay devgn

rohit shetty ajay devgn

रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने साथ में एक से एक बेहतरीन सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। दोनों की ‘गोलमाल’ और ‘सिंघम’ फ्रेंचाइज दर्शकों बहुत आई हैं और इन सीरीज की अगली फिल्मों का इंतजार है। रोहित जल्द ही ‘गोलमाल 5’ पर काम शुरू करना चाहते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित ‘गोलमाल’ सीरीज की अगली फिल्म पर जल्द काम शुरू करने का मना बना रहे है। रोहित का कहना है कि जैसे ही वह ‘सूर्यवंशी’ का काम खत्म करेंगे, उसके तुरंत बाद ‘गोलमाल 5’ का काम शुरू कर देंगे। यदि ऐसा है तो अजय देवगन एक बार फिर अपने कॉमिडी अवतार में फैन्स का एंटरटेनमेंट करते नजर आएंगे।

rohit shetty ajay devgn

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है। इस महामारी के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है। जिसके कारण बॉलीवुड का कामकाज पूरी तरह ठप पडा है। लॉकडाउन के कारण कई फिल्मों की शूटिंग कैंसिल हो गई तो कईयों की रिलीज अटकी पड़ी है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार को हुआ है। अक्षय उन फिल्म स्टार्स में से हैं, जो पूरे साल काफी मेहनत करते हैं और कई फिल्में एक साथ शूट करते हैं। इस प्रकार उनको बहुत नुकसान भी हुआ है।
rohit shetty ajay devgn
अक्षय इंडस्ट्री से सबसे सक्सेसफुल स्टार्स में से हैं। वो एक साल में कई फिल्में शूट करते है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय की इस लॉकडाउन के कारण एक, दो नहीं बल्कि 7 फिल्में फंस गई है। जिसमें रोहित शेट्टी की ‘सूर्यवंशी’ शामिल है। यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण इस फिल्म की रिलीज कैंसिल हो गई।
ajay devgn
‘लक्ष्मी बॉम्ब’, ‘बेल बॉटम’, ‘पृथ्वीराज’, ‘अतरंगी रे’ और ‘बच्चन पांडे’ इन सब फिल्मों के अलावा अक्षय, एकता कपूर की एक एक्शन कॉमेडी फिल्म भी करने वाले थे। ये साउथ की एक फिल्म का रीमेक बताई जा रही थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण इस फिल्म पर काम भी शुरू नहीं हो सका।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो