8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ruslaan Box Office Day 6: ‘रुसलान’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 6वें दिन की केवल इतनी कमाई

Ruslaan Box Office Collection Day 6: आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से बढ़ रही है। अब फिल्म के 6वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Chaube

•

Updated: 2 May 2024, 11:59 AM IST

Ruslaan Box Office Collection Day 6

Ruslaan Box Office Collection Day 6: सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं। ओपनिंग वीकेंड पर भी 'रुसलान' को दर्शकों ने सिनेमाघरों में नहीं पूछा। इस फिल्म की कमाई लगातार कम होती नजर आ रही है। चलिए जानते हैं 'रुसलान' ने रिलीज के 6वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

'रुसलान' ने 6वें दिन किया इतना कलेक्शन

एक्शन पैक्ड फिल्म 'रुसलान' का रिलीज से पहले काफी प्रमोशन किया गया था। फिल्म के ट्रेलर से भी ऐसा लग रहा था कि आयुष शर्मा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर देगी। हालांकि 'रुसलान' की रिलीज के बाद सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया और रिलीज के पहले ही दिन ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आई। अब फिल्म की 6वें दिन की कमाई भी सामने आई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रुसलान' ने रिलीज के 6वें दिन यानी बुधवार को 43 लाख रुपए की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की घरेलु कमाई 3.68 करोड़ रुपए हो गई है।

यह भी पढ़ें: मई का महीना है खास, मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म के साथ ये 4 फिल्में होंगी रिलीज, नोट कर लें डेट

'रुसलान' की कहानी

'रुसलान' की कहानी एक आतंकवादी के बेटे आयुष शर्मा के किरदार 'रुसलान' के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक पुलिस अधिकारी ने गोद लिया है। रुसलान अपने पूरे जीवन में राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को साबित करने की कोशिश में जुटा रहता है। करण ललित बुटानी द्वारा निर्देशित 'रुसलान' में सुश्री श्रेया मिश्रा, जगपति बाबू, विद्या मालवड़े और बीना बनर्जी ने भी अहम रोल प्ले किया है।