Ruslaan Box Office Collection Day 2: सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' बॉक्स ऑफिस पर 26 अप्रैल को रिलीज हुई है। फिल्म ओपनिंग पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने शानदार कमाई की है। 'रुसलान' एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें आयुष शर्मा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। फिल्म 'रुसलान' से मेकर्स जो उम्मीद थी फिल्म उसपर तो खरी नहीं उतरी है पर दूसरे दिन ओपनिंग से ज्यादा की कमाई जरूर कर डाली है। फिल्म में आयुष से लेकर जगपति बाबू तक, हर कलाकार ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म में एक्शन के साथ इमोशन भी भरपूर है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार 'रुसलान' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धासू एंट्री मारते हुए जबरदस्त कलेक्शन किया है।