Saif Ali Khan Attack Recreate Scene: सैफ अली खान इस समय हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन पर हेक्सा ब्लेड से वार किए गए थे। 16 जनवरी की रात सैफ अली खान और करीना कपूर के घर एक चोर घुस आया, जैसे ही उसका सामना सैफ से हुआ, उसने एक्टर पर हमला बोल दिया और लगातार 6 वार किए। सैफ को खून से लथपथ ही हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जहां, डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें गर्दन, हाथ और पीठ पर गहरे घाव लगे हैं। वहीं, पुलिस आरोपी को पकड़ने में लग गई और हमले के 72 घंटे बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 5 दिन की पुलिस कस्टडी में हैं। मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को सैफ अली खान के घर लेकर पहुंची। जहां 16 जनवरी को हुई वारदात के क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया।