1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैफ अली खान के पास है 5000 करोड़ की सम्पत्ति, लेकिन तैमूर और बाकी बच्चों के हाथ नहीं आएगा कुछ

सैफ अली खान की संयुक्त संपत्ति की बात करें तो उसमें हरियाणा में पटौदी पैलेस और भोपाल में उसकी पुश्तैनी संपत्ति भी शामिल है। खबरों की मानें तो सैफ की इन संपत्ति की कीमत लगभग 5000 करोड़ रुपये है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 27 Oct 2021, 2:58 PM IST

saif_ali_khan.jpg

Saif Ali Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान फिल्म इंडस्ट्री में कई दशकों से काम करते आ रहे हैं। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। एक फिल्म के लिए वह करोड़ों रुपए की फीस वसूलते हैं। हालांकि, सैफ पहले से ही बेहद अमीर हैं। वह भारत के अमीर परिवारों में आते हैं। वह शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में उनके पास कई करोड़ों की संपत्ति है।

सैफ अली खान की संयुक्त संपत्ति की बात करें तो उसमें हरियाणा में पटौदी पैलेस और भोपाल में उसकी पुश्तैनी संपत्ति भी शामिल है। खबरों की मानें तो सैफ की इन संपत्ति की कीमत लगभग 5000 करोड़ रुपये है। हालांकि, इतनी संपत्ति होने के बावजूद सैफ के चारों बच्चों सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, तैमूर और जहांगीर के हिस्से में कुछ नहीं आएगा।

यह भी पढ़ें: जब 13 साल की उम्र में इस कारण गोविंदा को चलने में होती थी दिक्कत, मां ने दिया ऐसा मंत्र कि दूर हो गई बीमारी

दरअसल, ऐसा इसलिए है क्योंकि सैफ की जितनी भी पैतृक सम्पत्ति है वो भारत सरकार के एनिमी डिस्प्यूट एक्ट के अंतरगत आती है। इस एक्ट के तहत कोई भी प्रॉपटी पर अपना हक नहीं जमा सकता है और न ही क्लेम कर सकता है। अगर इसका कोई शख्स विरोध करता है और उसे अपनी प्रॉपर्टी मानता है तो उन्हें हाई कोर्ट का रुख करना होगा। अगर हाई कोर्ट में बात नहीं बनती है तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: इस एक्टर के पिता ने ही खत्म कर दिया था अपना पूरा परिवार, जन्मदिन के दिन सबको गोली मार कर ली आत्महत्या

बता दें कि सैफ अली खान के परदादा हमीदुल्लाह खान हैं, जो ब्रिटिश शासन के तहत नवाब थे। खबरों के मुताबिक, उन्होंने उन्होंने कभी भी अपनी सभी संपत्तियों के लिए एक वसीयत नहीं बनाई। उन्हेें लगता था कि ये संपत्ति उनके परिवार में विवाद का कारण बन सकती है। वहीं, सैफ अली खान को परिवार के 10वें नवाब के तौर पर देखा जाता है।