1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब करीना से डरकर बोले सैफ अली खान, ‘अगर मैं ऐसा करता तो वो मुझे जान से मार देती’

सैफ ने कहा था कि 'अगर मैं ऐसा करता तो बेबो मुझे जान से मार ही डालती। इसका कारण ये है कि अगर मैं उनका हेयर कट करता, तो वो काफी अनप्रोफेशनल स्टेप होता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 28 Oct 2021, 10:07 AM IST

Saif Ali Khan said if i have done this Kareena would have killed me

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan

नई दिल्ली: Saif Ali Khan-Kareena Kapoor Bonding: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड के खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। ये दोनों जहां अपनी बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन दोनों से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं।

दरअसल कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जब सैफ अली खान से पूछा गया कि लॉकडाउन के दौरान सैलून बंद थे। ऐसे में ज्यादातर लोगों ने घर में ही अपने पार्टनर के बाल काटे थे, तो क्या उन्होंने भी करीना का हेयर कट करने का रिस्क उठाया था?

सैफ ने इसका जवाब देते हुए कहा कि 'अगर मैं ऐसा करता तो बेबो मुझे जान से मार ही डालती। इसका कारण ये है कि अगर मैं उनका हेयर कट करता, तो वो काफी अनप्रोफेशनल स्टेप होता। वो राष्ट्रीय धरोहर हैं और हम जिस पेशे में हैं, उसमें हम अपने बालों और लुक्स के साथ कोई रिस्क नहीं ले सकते हैं। करीना मेरा हेयर कट कर सकती थीं, लेकिन मेरा सौभाग्य है कि करीना ने ऐसा नहीं किया और मैं बच गया।

आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी 9को साल बीत चुके हैं। दोनों ने 2012 में एक-दूसरे से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी से पहले दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग की थी और एक-दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे।

शादी के चार साल बाद करीना पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने 2016 में बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। इसके बाद करीना ने 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने जहांगीर अली खान रखा है।

यह भी पढ़ें: मां की गोद में नजर आ रही ये बच्ची है बॉलीवुड की सुपरस्टार, क्या आपने पहचाना?