14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव गुरू बने सैफ अली खान, कहा- रिलेशनशिप में ये गलती ना करें नहीं तो…

लंबे रिलेशन के बाद 16 अक्टूबर को करीना कपूर और सैफ अली खान ने शादी करने फैसला किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 7 May 2020, 9:40 AM IST

सैफ अली खान

सैफ अली खान

लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड और टीवी के कलाकार अपने घरों में परिवार के साथ समय बिता रहे है। सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है। इस दौरान कुछ कलाकार सोशल मीडिया पर लाइव बातचीत और इंटरव्यू दे रहे है। सैफ अली खान ने भी लॉकडाउन में एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने रिलेशनशिप को लेकर बातचीत की।

दरअसल, उनका पुराना इंटरव्यू है जिसमें सैफ ने कहा कि मुझे लगता है कि ये बहुत जरुरी है कि आप अपने पार्टनर का ख्याल रखें। उनकी कद्र करें लेकिन एक चीज जो मुझे लगती है कि किसी भी रिश्ते को बिगाड़ सकती है, वो है चीटिंग। अगर आप अपने पार्टनर के साथ लॉयल नहीं हैं तो ये किसी भी रिश्ते को पूरी तरह से खत्म करने का माद्दा रखता है।

आपको बता दें कि लंबे रिलेशन के बाद 16 अक्टूबर को करीना कपूर और सैफ अली खान ने शादी करने फैसला किया था। शादी के बाद दोनों आज काफी खुश हैं और एक प्यारे से बेटे तैमूर के माता-पिता भी बन चुके हैं। शादी से पहले 5 साल तक दोनों लिव इन में भी रह चुके हैं। इस शादी करीना की सौतेली बेटी सारा अली खान भी शामिल हुई थी। करीना और सैफ की उम्र को लेकर भी मीडिया पर कई प्रकार की खबरे सामने आई थी।