सैफ अली खान की टीम ने अब ये खुलासा किया है कि यह घटना तब हुई, जब सैफ अपने परिवार को सीढ़ियों से नीचे उतरने में मदद कर रहे थे। तभी हमलावरों से परिवार को बचाने में और सजगता दिखाते हुए उन्होंने अपने खुद को घुसपैठ के आगे खड़ा कर लिया। जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें चाकू मार दिया। बता दें, लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने बताया है कि सैफ अली खान को सुबह 3:30 बजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉ. उत्तमानी ने बताया कि न्यूरो सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है, लेकिन प्लास्टिक सर्जन अभी भी घावों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया, "सैफ खतरे से बाहर हैं। हम एक घंटे में रिपोर्ट देंगे।