30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रेस 3’ के कारण सलमान की हुई फजीहत, इस बड़ी फिल्म का अभी से करने लगे बहिष्कार

फिल्म को काफी निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का सामना करना पड़ा।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jun 25, 2018

Salman khan

Salman khan

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छा कलेक्शन कर लिया लेकिन दर्शकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। बता दें कि 'रेस 3' को क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। इसके बाद फिल्म को देखकर आए दर्शक भी फिल्म में कमियां निकालते नजर आए। फिल्म को काफी निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का सामना करना पड़ा।

वी डोंट वांट 'दबंग 3':
रेस 3 से नाराज सलमान के फैंस अब उन्हें 'दबंग 3' में नहीं देखना चाहते। फैंस ने रविवार रात को ट्विटर पर 'वी डोंट वांट दबंग 3' को ट्रेंड कर दिया। उन्होंने ऐसा करके यह साफ कर दिया है कि वे सलमान को दबंग 3 में नहीं देखना चाहते।

रेस 3 ने फैंस को किया निराश:
सलमान की फिल्म 'रेस 3' ने उनके फैंस को काफी निराश किया है। फिल्म ने पहले तीन दिन तो अच्छी कमाई की लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई पर ब्रेक सा लग गया। फैंस ने सलमान को यहां तक सलाह दे डाली है कि वे अब डेजी शाह, साकिब सलीम, बॉबी देओल का कॅरियर संवारने के बजाए अच्छी फिल्मों का चयन करें।

2019 में रिलीज हो सकती है 'दबंग 3':
सलमान खान अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में वे सितंबर के बाद 'भारत' और 'दबंग 3' वर काम शुरू करेंगे। फिल्म 'भारत' अगले वर्ष ईद पर रिलीज होगी वहीं 'दबंग 3' अगले वर्ष के अंत तक रिलीज हो सकती है। बता दें कि 'दबंग 3' फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं और निर्माता हैं अरबाज़ खान।

कास्टिंग फाइनल नहीं:
बता दें कि 'दबंग 3' की कास्टिंग फाइनल नहीं है। सलमान के ओपोजिट इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा भी कई किरदार अभी फाइनल होने शेष हैं। पिछले दिनों प्रभुदेवा ने कहा था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है। सलमान भी स्क्रिप्ट सुन चुके हैं। जल्द ही फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।