28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Tiger 3 के सेट से सलमान-शाहरुख का वीडियो लीक, दोनों सुपरस्टार्स को साथ देख फैंस हुए क्रेजी

Tiger 3 के सेट से सलमान-शाहरुख का वीडियो लीक, दोनों सुपरस्टार्स को साथ देख फैंस हुए क्रेजी

Tiger 3 Video : सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होगा। इस बीच शूटिंग सेट से दोनों सुपरस्टार्स का वीडियो लीक हुआ है। जिसमें दोनों का साथ देख फैंस खुशी से झूम उठे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 2 Jun 2023, 10:33 AM IST

salman_khan_and_shahrukh_khan_shoot_video_leak_from_set_of_tiger_3_fans_crazy_seeing_both_superstars_together.png

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) पिछले काफी समय से 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फैंस को उनकी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 'टाइगर 3' में सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। जब से यह खबर सामने आई है फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। दोनों सुपरस्टार्स ने कुछ दिनों मुंबई में शूटिंग भी की। इस बीच फिल्म के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। जिसमें सलमान और शाहरुख एक साथ दिखाई दिए हैं। जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है, उसमें शाहरुख खान काफी हद तक अपने 'पठान' वाले लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं सलमान खान ब्राउन टीशर्ट और ब्लैक कार्गो में हैं। दोनों सुपरस्टार्स बारी-बारी से सेट से निकलते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच सलमान के चेहरे पर चोट के निशान देखे जा सकते हैं। जिससे साफ जाहिर है कि यह वीडियो 'टाइगर 3' की शूटिंग का है। बता दें कि वीडियो दो हफ्ते पहले का है।

बता दें कि 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ एक बार फिर कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल दीवाली, 2023 में रिलीाज होगी। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म 'एक था टाइगर' को रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़े - दीपिका चिखलिया की सालों बाद टीवी पर होगी वापसी, इस शो में दिखेंगी 'रामायण' की माता सीता

इसके बाद साल 2017 में इस फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट आया जिसका नाम टाइगर जिंदा है' था। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था। अब तीसरी मूवी के डायरेक्शन की कमान मनीष शर्मा ने संभाली है। इसमें इमरान हाशमी भी हैं। फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े - आलिया-रणवीर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज से पहले लीक, जानें कैसी है फिल्म की स्टोरी!