सलमान खान ने आगे पोस्ट में लिखा,”हमें लगता है कि दुख की घड़ी में इस टूर को रोकना ही सही है। हम किसी भी निराशा या असुविधा के लिए ईमानदारी के साथ माफी मांगते हैं और आपकी समझदारी और सपोर्ट की गहराई से सराहना करते हैं। नई तारीखों का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा।” सलमान खान के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइन लग गई है। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, ‘अच्छा फैसला।’ दूसरे ने लिखा, ‘टाइगर अभी जिंदा है।’ वहीं कई यूजर्स पोस्ट पर कमेंट करते हुए फायर इमोजी और हार्ट इमोजी शेयर करते हुए भाईजान के प्रति अपना प्यार जता रहे हैं।