
salman khan brother in law debut film loveratri in legal trouble
बॅालीवुड स्टार सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा जल्द ही फिल्म 'लवरात्रि' से बॅालीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। लेकिन लगता है उनकी किस्मत कुछ ठीक नहीं चल रही। आयुष की फिल्म रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गई है। एक वकील ने गुरुवार को बिहार के कोर्ट में मूवी के टाइटल को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, शिकायतकर्ता सुधीर कुमार ओझा ने आरोप लगाया है कि मूवी का टाइटल लवरात्रि हिंदुओं की भावनाओं को आहत करता है। अब सब-डिविजनल जूडिशियल मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार इस शिकायत पर 12 सितंबर को फैसला सुनाएंगे। बता दें ये फिल्म नवरात्रि के दिनों में 5 अक्टूबर को रिलीज की जा रही है।
ओझा ने बताया है कि, 'ये मूवी मां दुर्गा का अपमान करती है। 5 अक्टूबर को इसे रिलीज किया जा रहा है। जो कि नवरात्रि फेस्टिवल के आसपास की डेट है। ऐसे में हिंदुओं की भावनाएं आहत हो सकती हैं।'
इससे पहले फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान भी 'हिन्दू ही आगे' नाम के संगठन ने फिल्म के नाम पर विरोध जताया था। आगरा में फिल्म के पोस्टर जलाए गए थे। इतना ही नहीं फिल्म के नाम का विरोध करते हुए नारेबाजी भी लगाई गई थी। बात इतनी आगे बड़ गई है कि फिल्म 'पद्मावत' की तरह इस फिल्म को लेकर भी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सलमान को निर्देशक संजय लीला भंसाली की तरह पीटने की धमकी दी थी।
दरअसल, हिंदू धार्मिक संगठन विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने मीडिया के सामने फिल्म के टाइटल ‘लवरात्री’ पर ऐतराज जताते हुए कहा था कि वो इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। उनके मुताबिक इस फिल्म का नाम हिंदू धर्म के पवित्र त्योहार से मिलता है जिसकी वजह से ये धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
'नवरात्रि' से फिल्म के नाम की तुलना
फिलहाल इस मामले पर फिल्ममेकर्स का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो ये यकीनन सलमान खान के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
Updated on:
7 Sep 2018, 3:31 PM IST
Published on:
7 Sep 2018, 9:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.