Salman Khan Tiger 3 Shah Rukh Khan Cameo: सलमान खान की फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजदार रहता है। भाईजान की फिल्मों की एक खास खासियत होती है कि उनकी फिल्में साफ सुथरी होती हैं, और यही वजह है कि उनकी फिल्मों को पूरी फैमिली एक साथ बैठकर एक साथ देख सकती है। इसीलिए सलमान खान के फैन भी हर उम्र के लोग हैं। बच्चे, बूढ़े और जवान हर कोई सल्लू मियां की फिल्मों का दीवाना है। हर एक फैन उनकी हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार करता है। यही वजहै कि सलमान की फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होने से पहले ही खूब सुर्खियां बटोरती है। और अगर उनकी किसी अपकमिंग फिल्म का कोई सीन सेट से लीक हो जाए तो फैंस के लिए इससे बड़ी कोई ट्रीट नहीं हो सकती। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 अब जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान का एक स्पेशन एपिरियेंस सीन है जो अब ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसे लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। क्योंकि इस सीन में शाहरुख और सलमान एक साथ है।