29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़े दिलवाले हैं सलमान खान! इस तरह एक रिक्शेवाले की थी मदद, बेहद प्यारा है किस्सा

सलमान खान का मानना है कि मदद करना ही इंसान का सबसे बड़ा धर्म होता है। जो हम सभी को करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको सलमान खान दिल को छू लेने वाला मदद करने का किस्सा बता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 29 Sep 2021, 12:35 PM IST

Salman Khan gave 7 thousand rupees to Rickshawler by asking Bodyguard

Salman Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) जितना अपनी फिल्मों और एक्टिंग के लिए मशहूर हैं, उससे कही ज्यादा लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान ने बॉलीवुड में भी कई लोगों की मदद की है, उनका करियर बना दिया, लेकिन कभी इसका श्रेय नहीं लिया। सलमान खान का मानना है कि मदद करना ही इंसान का सबसे बड़ा धर्म होता है। जो हम सभी को करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको सलमान खान का दिल को छू लेने वाला मदद करने का किस्सा बता रहे हैं। जिसमें में उन्होंने किसी और से पैसे मांगकर एक रिक्शे वाले की मदद की थी।

दरअसल सलमान खान के 2 मेजर बॉडीगार्ड हैं, एक शेरा और दूसरा जग्गी। शेरा को तो सभी जानते और पहचानते हैं, लेकिन जग्गी को लोग कम ही जानते हैं। जग्गी का पूरा नाम जगराज घूमान (Jagraj Ghooman) है, लेकिन सलमान उनको जग्स कहकर बुलाते हैं।

सलमान सर से बड़ा दिलदार कभी नहीं देखा

जग्गी ने एक इंटरव्यू में सलमान खान से जुड़े कई किस्सों के बारे में बताया था। जग्गी ने कहा था कि उन्होंने सलमान सर से बड़ा दिलदार आदमी कभी नहीं देखा है। जब मैंने फिल्मों में काम करने की बात सलमान सर से कही थी, तब उन्होंने मुझे अपनी फिल्म 'वांटेड' में रोल भी दिया था। सलमान खान सबकी बहुत केयर करते हैं, वो किसी को परेशानी में नहीं देखना चाहते, उनके साथ काम करना ऐसा लगता है, मानो जैसे हम अपने परिवार के लिए ही काम कर रहे हों।

जब हम एयरपोर्ट से वेन्यू के लिए जा रहे थे

जग्गी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वो एक बार सलमान खान के साथ किसी फिल्म के प्रोमोशन के लिए नागपुर गए थे। जब हम एयरपोर्ट से वेन्यू के लिए जा रहे थे। इस दौरान हमारी गाड़ी एक सिग्नल पर रुकी, उसी वक्त हमारी गाड़ी के बगल में आकर एक इलेक्ट्रिक रिक्शा रुका। उस रिक्शा का ड्राईवर पूरी तरह से पसीने से भीग रहा था। उस वक्त नागपुर में बहुत गर्मी थी, AC गाड़ी में भी बहुत गर्मी लग रही थी।

सलमान से रिक्शे वाले की हालात देखी नहीं गई

सलमान सर से उस रिक्शे वाले की ये हालात देखी नहीं गई और उन्होंने मुझसे पूछा की तेरे पास कितना कैश पड़ा है जग्स? मुझे याद है उस दौरान मेरे जेब में 7 हजार रुपए पड़े थे। सलमान सर ने तुरंत मुझसे वो पैसे लिए और गाड़ी का शीशा खोलकर उस व्यक्ति को दे दिए। सलमान सर ने उसे अपना चेहरा भी नहीं दिखाया। इसके बाद सिग्नल खुल गया और हम आगे निकल गए। इस तरह से सलमान सर कई लोगों की मदद करते रहते हैं।

आपको बता दें कि सलमान खान दान-धर्म के काम बहुत करते हैं। जहां सलमान खान हर साल कई कैंसर से पीड़ित बच्चों का इलाज करवाते हैं। वहीं, उन्होंने कोरोना काल में मुंबई में अपनी NGO के फूड ट्रक चलवाए थे। जिनसे लगातार मुंबई के फ्रंटलाइन वर्कर्स को खाना दिया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर सिर्फ इन महिलाओं को फॉलो करते हैं सलमान खान