तस्वीर में सलमान खान का फस तो नहीं दिख रहा है लेकिन उनके शोल्डर के पास बैंडेज लगी हुई है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा, "जब आप ये सोचते हो कि आपने पूरी दुनिया का बोझ उठा रखा है, तो वह कहता है कि दुनिया को छोड़ो, पांच किलो का डम्बल उठाकर दिखाओ। टाइगर जख्मी है"। इसके साथ ही उन्होंने 'टाइगर 3' हैशटैग किया है।