फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का टीजर शेयर किया है। टीजर बेहद ही खूबसूरत और फ्रेश वाइब्स लिए हुए नजर आ रहा है। जिसकी शुरुआत कार्तिक आर्यन के बैकग्राउंड डायलॉग से होती है। टीजर में कार्तिक कहते हैं, 'बाते जो कभी पूरी ना हों, वादे जो अधूरे हों, हंसी जो कभी कम ना हो। आंखें जो कभी नम ना हो और अगर हो तो बस इतना जरूर हो आंसू उसके पर आंखे मेरी नम हो।'