पोछा लगाते दिखे सलमान खान
हाल ही रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' यानी 'बिग बॉस 2020' का प्रोमो रिलीज किया गया था, जिसमें सलमान अपने पनवेल फार्म हाउस पर धान उगाते और ट्रैक्टर चलाते दिखे। वहीं अब उनकी पोछा लगाते हुए तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर 'बिग बॉस 2020' आने वाले प्रोमो से है। इस तस्वीर को देख एक यूजर ने लिखा, 'शादी नहीं करोगे तो यही करना पड़ेगा।' वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'यही बचा था अब।' बता दें कि इस बार शो का हिस्सा बनने के लिए जिन सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है, उनमें अक्षय कुमार की पहली को-स्टार शांतिप्रिया, निया शर्मा, जैस्मिन भसीन, विवियन डीसेना, राजीव सेन, शिरीन मिर्ज़ा और 'हमारी बहू सिल्क फेम' जान खान का नाम सामने आ रहा है।