scriptइन स्टार्स की जिंदगी में सलमान खान किसी मसीहा से कम नहीं, जानिए कैसे? | Salman Khan helped these bollywood stars | Patrika News

इन स्टार्स की जिंदगी में सलमान खान किसी मसीहा से कम नहीं, जानिए कैसे?

Published: Mar 17, 2021 11:35:44 am

Submitted by:

Sunita Adhikari

सलमान खान अपनी दरियादिली के कारण रहते हैं सुर्खियों में
इंडस्ट्री के कई एक्टर्स की सलमान ने की है आर्थिक मदद

 

salman_khan.jpg

Salman Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दंबग सलमान खान को लाखों-करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी फिल्मों के तो दीवाने हैं ही। साथ ही, उनकी दरियादिली को भी काफी पसंद करते हैं। सलमान एक्टिंग के अलावा लोगों की मदद करने के लिए भी आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने राखी सावंत की मां के कैंसर के इलाज में आर्थिक मदद की। लेकिन उन्होंने राखी से बात को सार्वजनिक करने से मना कर दिया था। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब सलमान ने किसी के लिए मदद का हाथ बढ़ाया हो। इससे पहले भी वह कई एक्टर्स की मदद कर चुके हैं।
1. दीया मिर्जा
दीया मिर्जा कई मौकों पर ये बता चुकी हैं कि सलमान ने उनकी मां की जान बचाई है। साल 2015 में दीया ने एक ट्वीट के जरिए भी ये बात कही थी। उन्होंने लिखा था, ‘सलमान खान वो इंसान हैं, जिन्होंने मेरी मां की जान बचाई थी। मैं कभी भी इस चीज को नहीं भूलूंगी।’ खबरों के मुताबिक, दीया मिर्जा की मां एक दिन अचानक बेहोश हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने सलमान को मदद के लिए बुलाया। वो उनके घर के पास ही रहते थे। सलमान दीया के घर पहुंचे और उनकी मां को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। तब डॉक्टर्स ने कहा था कि अगर उनकी मां को लाने में 15 मिनट की भी देरी हो जाती तो उन्हें बचाया नहीं जा सकता था।
salman_khan_4.png
2. कपिल शर्मा
साल 2017 में कपिल शर्मा का शो बंद हो गया था। इसके पीछे डिप्रेशन और हेल्थ प्रॉब्लम को वजह बताया गया। सुनील ग्रोवर के साथ कई और लोगों ने भी शो छोड़ दिया था। ऐसे में जब कपिल शर्मा वापस शो करना चाहते थे किसी प्रोडक्शन हाउस ने उनकी मदद नहीं की। जिसके बाद सलमान खान उनके शो के प्रोड्यूसर बने।
salman_khan_3.jpg
3. सरोज खान
बॉलीवुड की हिट डांस कोरियोग्राफर सरोज खान के पास एक वक्त काम नहीं था। सलमान खान को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने खुद उन्हें काम का ऑफर दिया। इसके साथ ही, सरोज खान की बेटी सुकेना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सलमान ने उनके बेटे की ओपन हार्ट सर्जरी में भी आर्थिक मदद की थी।
salman_khan_2.jpg
4. फराज खान
फिल्म मेहंदी में रानी मुखर्जी के पति के किरदार में नजर आए फराज खान का 4 नवंबर, 2020 को निधन हो गया। लेकिन निधन से पहले वह बेंगलुरू के एक अस्पताल में एडमिट थे। लेकिन उनके परिवार के पास उनके इलाज के लिए पूरे पैसे नहीं थे। वह ऑनलाइन फंड के जरिए पैसे जुटा रहे थे। जब सलमान को फराज की हालत के बारे में पता चला तो उन्होंने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। सलमान ने फराज के सारे मेडिकल बिल की जिम्मेदारी ली।
faraaz-khan.jpg
5. पूजा डडवाल
एक्ट्रेस पूजा डडवाल सलमान की कोस्टार रह चुकी हैं। साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘वीरगति’ में दोनों ने साथ काम किया था। साल 2018 में पूजा उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब वह टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। वह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थीं। लेकिन उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। उन्होंने सलमान से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद सलमान ने अपनी संस्था बींग ह्यूमन के जरिए पूजा की मदद की। ठीक होने के बाद एक इंटरव्यू में पूजा ने कहा था कि सलमान ने उन्हें नया जीवनदान दिया है। सलमान ही उनके लिए भगवान हैं।
salman_khan_1.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो