मुंबई। देश पिछले साल से कोरोना महामारी से लड़ रहा है। इस लड़ाई में कई लोगों ने अपना बहुत कुछ खो दिया है। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं जो हर तरह से समाज की सेवा में पिछले साल भी आगे थे और इस साल भी जो संभव हो मदद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इनमें एक नाम बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का भी है। सलमान ने हाल ही एक 18 साल के स्टूडेंट की मदद की है। एक्टर ने तब इस स्टूडेंट की मदद की है जब उसके पिता का कोरोना के चलते निधन हो गया था और उसके सिर से साया उठ गया। जब कोई उसकी मदद के लिए सामने नहीं आया तो, सलमान ने दरियादिली दिखाते हुए उसका हाथ थामा हैै।